Wed. Apr 15th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में (जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता)पहली बार( प्राइज मनी, विद्यालय स्तर पर ताइक्वांडो प्रतियोगिता  2024,
एवं योगासन (योग  प्रतियोगिता2024) का आयोजन (पब्लिक स्कूल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी अल्मोड़ा) के तत्वावधान में( मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा)द्वारा आयोजित (ताइक्वांडो एवं योग खेल प्रतियोगिता 2024) की आयोजन की  आगामी तिथि 9 और 10 नवंबर 2024 को अल्मोड़ा के( शिवालिक होटल) निकट विशाल मेगा मार्ट अल्मोड़ा,  के  (मुख्य हॉल )में कराया जाना सुनिश्चित किया गया।



आयोजन समिति के मुख्य संयोजक(   कमल कुमार बिष्ट) अध्यक्ष  हरीश बनोला ने जानकारी दी। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने प्रतिभा को बढ़ावा देने (निखारने) और उचित मंच और बेहतर प्रयास, अवसर देने   के साथ-साथ आजकल के असुरक्षित वातावरण में बच्चों को मोबाइल के दुरुपयोग एवं नशा मुक्ति, समाज और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने जल, जंगल ,जमीन, को संरक्षित करने के लिए जागृति एवं जन जागरण संदेश के लिए भी इस प्रतियोगिता  आयोजन। का मुख्य लक्ष्य एवं संदेश( जागरण) करना खेल और खिलाड़ियों को उचित मंच और उनके विकास में यह सकारात्मक कदम साबित होगा। यह आशा व्यक्त करते हुए  श्री कमल कुमार बिष्ट (पांचवी डिग्री ब्लैक बेल्ट) राष्ट्रीय रेफरी,प्रशिक्षक ,ताइक्वांडो एवं योग ने कहा (आयोजन समिति) के पदाधिकारी एवं सदस्य गणों का गठन करने के पश्चात इस दिशा में प्रतियोगिता आयोजन हेतु एवं व्यवस्थाओं को लेकर कार्य करना और जिम्मेदारियां को बांटा जाना सुनिश्चित किया गया है ।यह प्रतियोगिता (सब जूनियर एवं केडिट वर्ग) के बालक/ बालिकाओं में (दो वर्गों)  स्तर में  (क्योरगी और पूमसे में ) फॉर्म और फाइटिंग स्किल में आयोजित किया  जाना सुनिश्चित हुआ है।


इसके लिए अल्मोड़ा जिला के सभी विद्यालयों एवं प्रशिक्षक, कोच, प्रधानाचार्य, अभिभावक खिलाड़ी गण, खेल प्रेमियों, को सहभागिता एवं  शामिल (प्रतिभाग ) करने के लिए  बड़े स्तर पर कार्य और सभी को आमंत्रित किया जा रहा है। जहां एक तरफ खेल के माध्यम से हम अपने आप को  स्वस्थ ,निरोग एवं आत्मरक्षा और सुरक्षित भविष्य, चौमुखी विकास के लिए ताइक्वांडो  खेल एवं योग के माध्यम से निरंतर एवं नियमित अभ्यास से साथ  बेहतर पाते हैं वहीं दूसरी तरफ समाज के विकास में और समाज की कुरीतियों के खिलाफ भी हमें प्रखर होकर आगे आना होगा इसके लिए जागृति और सकारात्मक संदेश दिया जाना इस प्रतियोगिता के माध्यम से एक महत्वपूर्ण कदम रहेगा।