Thu. Aug 13th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तिथि में संशोधन करते हुए अब 24 नवंबर के स्थान पर 25 नवंबर 2025 को अवकाश घोषित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधित विज्ञप्ति के अनुसार यह अवकाश प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थानों में लागू होगा।


हालांकि उत्तराखण्ड सचिवालय, विधानसभा और पांच दिवसीय कार्य-सप्ताह वाले कार्यालय इस व्यवस्था से बाहर रहेंगे। सरकार द्वारा पूर्व में 30 दिसंबर 2024 को जारी अवकाश सूची में 24 नवंबर को शहीद दिवस के रूप में दर्शाया गया था, जिसे अब संशोधित करते हुए एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अन्य सभी शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी। यह संशोधित आदेश सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित कर जारी किया गया।

You missed