जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
जी एन ए यूनिवर्सिटी फगवाड़ा में दिनांक 14 से 19-11-24 तक आयोजित नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल महिला प्रतियोगिता में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा ने रोहिलखंड विश्वविध्यालय को 11-0 से हराकर शानदार जीत का प्रदर्शन किया है

पहले हॉफ में 7 गोल किए, तथा दूसरे हॉफ में 4 गोल दागे ।
पहला गोल मैच स्टार्ट होने के 2 मिनट बाद ही दिया मेहता द्वारा ,एक के बाद एक, दूसरा गोल आकांक्षा खरायत, फिर तीसरा गोल गीता मेहता फिर आकांक्षा खरायत , फिर पांचवा गोल आकांक्षा खरायत छटा गोल कल्पना घीघा ,सतवा गोल आकांक्षा खरायत द्वारा दागे गए
सेकंड हॉफ में 2 गोल रिया राणा, एक रजनी रावत एक कोमल खराई द्वारा दागे गए, विश्वविध्यालय टीम की ओर से
आकांक्षा खरायत द्वारा सबसे ज्यादा 4 गोल किया गए
2 गोल -रिया राणा
1 गोल दिया मेहता
1गोल कल्पना घिंघा
1 गोल कोमल खराई
1गोल गीता मेहता
1 गोल रजनी रावत
विश्वविध्यालय टीम के साथ टीम मैनेजर कैलाश सिंह और टीम प्रशिक्षक कैलाश लक्षपाल मौजूद है ।
विश्वविद्यालय फुटबॉल महिला की जीत से विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति, प्रो सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ देवेन्द्र सिंह बिष्ट , वित्त अधिकारी श्री अमित कुमार त्रिपाठी , क्रीडा प्रभारी लियाकत आली खान , परीक्षा नियंत्रक डॉ नंदन सिंह बिष्ट , क्रीडा कार्यालय से पंकज कुमार ओर प्रेम सिंह लटवाल ने खुशी जाहीर की । साथ ही प्रतियोगिता मे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाए प्रेषित की है ।