Sun. Aug 9th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन आज यहां भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस उपलक्ष्य में नंदादेवी मंदिर अल्मोड़ा में पूजा अर्चना तथा हवन करके नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने व निरोगी रहने की कामना की।


प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित पूजा व हवन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2024 में पिछले सारे रिकार्ड तोड़ते हुए एक बार फिर उनकी सरकार बनेगी और भारत विश्व गुरु बनेगा।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिहं चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल व रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, अरविन्द बिष्ट, कुंदन लटवाल, कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, धर्मेन्द्र बिष्ट, मनोज वर्मा, राजेन्द्र बिष्ट, जगत तिवारी, लता पाण्डे, कृष्ण बहादुर सिंह, मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, अजय वर्मा, देवेन्द्र सतपाल, विनित बिष्ट, मनीष जोशी, तारा जीना, दीपा जोशी, भावना तिवारी, उषा शर्मा, नमन गुरुरानी, आचार्य तारा चन्द्र जोशी व प्रमोद पाठक आदि शामिल रहे।

You missed