Mon. Dec 1st, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा पूर्व पर्वतीय विकास मन्त्री पूरन शर्मा का आज उनके हल्द्वानी आवास में लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया , पूरन शर्मा अल्मोड़ा बारामण्ड़ल विधानसभा से चुनाव जीत कर उत्तर प्रदेश की कल्याण सिंह सरकार में पर्वतीय विकास मन्त्री रहे , उनके कार्यकाल मे ही अल्मोड़ा विकास भवन की नींव रखी गयी, उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र मे कई विकास कार्यो को किया ,पूरन शर्मा ने हल्द्वानी मे अंतिम सांस ली , उनकी मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, पूरन शर्मा की अंत्येष्टि काल तित्रशिला घाट में होगी , उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पूर्व राज्यपाल भगत सिॆह कोस्यारी के अलावा अल्मोड़ा बी जे पी के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा , पूर्व जिला अध्यक्ष गोविन्द पिलकवाल,जिला उपाध्यक्ष कैलास गुरुरानी, महामन्त्री धर्मेन्द्र बिष्ट , जिला प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह बिष्ट मनोज जोशी, आशीष गुरुरानी,देवेन्द्र सतवाल,कृष्ण बहादूर,प्रकाश भट्ट, नरेंद्र बिष्ट ने गहरा शोक व्यक्त किया ।