Tue. Mar 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट और रामकृष्ण कुटीर, अल्मोड़ा के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानन्द महाराज के बीच कुटीर में स्वामी विवेकानन्द और रामकृष्ण कुटीर के 19 नवंबर,2025 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर मंथन हुआ।
कुटीर में स्थापित संग्रहालय के उद्घाटन, शिवानन्द हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम आदि को लेकर चर्चा हुई। कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद के आमंत्रण पर कुटीर के कार्यक्रमों और विवेकानंद से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिष्ट से विस्तार से चर्चा हुई।


इस दौरान कुटीर के अर्पण महाराज, स्वामी विवेकानंद-महात्मा गांधी आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ अध्ययन केंद्र के संयोजक डॉ चंद्र प्रकाश फुलोरिया, सह संयोजक डॉ ललित चन्द्र जोशी उपस्थिति रहे।