जनतानामा न्यूज अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़
नैनीताल जनपद नैनीताल में पुलिस और आमजन के बेहतरीन तालमेल का एक और प्रभावी उदाहरण सामने आया है। देर रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के मोबाइल पर एक संदिग्ध व्यक्ति के चोरी में संलिप्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए SSP नैनीताल ने तत्काल पूरे पुलिस तंत्र को सक्रिय कर सभी थानों को अलर्ट मोड पर रखा।

प्रोफेशनल पुलिसिंग का परिचय देते हुए त्वरित घेराबंदी की गई, जिसके परिणामस्वरूप थाना चोरगलिया पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना भवाली में पंजीकृत चोरी के मामले में वांछित था।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दिनांक 10 जून 2023 को अभियुक्त कैलाश चन्द्र तिवारी पुत्र गणेश चन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम सीलगवाड़ी, पोस्ट लखनी, थाना कौसानी, जिला बागेश्वर ने रामगढ़ तिराहा, भवाली स्थित एक होटल में मैनेजर रहते हुए होटल से लगभग ₹1,20,000 नकद, होटल खातों के चेक अपने खाते में आहरित किए तथा होटल कर्मचारी हिमांशु जोशी की स्कूटी संख्या UK04 AE 6106 लेकर फरार हो गया था। इस संबंध में होटल स्वामी नीरज कुमार निवासी नोएडा (उत्तर प्रदेश) की तहरीर पर थाना भवाली में धारा 406 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
घटना के बाद से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। लगातार सुरागरसी और पतारसी के परिणामस्वरूप दिनांक 13 दिसंबर 2025 को अभियुक्त को मय स्कूटी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह विभिन्न स्थानों पर होटलों में काम कर वहां ठगी करता है और फिर फरार हो जाता है। वर्तमान में वह चोरगलिया क्षेत्र के एक होटल में कार्यरत था। अभियुक्त द्वारा रानीखेत, द्वाराहाट सहित अन्य क्षेत्रों में भी ठगी की घटनाएं करने की जानकारी प्राप्त हुई है।
मामले में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
कैलाश चन्द्र तिवारी पुत्र गणेश चन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम सीलगवाड़ी, पोस्ट लखनी, थाना कौसानी, जिला बागेश्वर
गिरफ्तारी टीम:
प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा, कोतवाली भवाली
वरिष्ठ उपनिरीक्षक आसिफ खान, कोतवाली भवाली
उपनिरीक्षक लेखराज कम्बोज, कोतवाली भवाली
कांस्टेबल महेश गिरी, कोतवाली भवाली
कांस्टेबल मलखान सिंह, थाना चोरगलिया
SSP नैनीताल का सख्त संदेश:
जनपद में अपराध कर छिपने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। नैनीताल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध निरंतर और प्रभावी कार्रवाई करती रहेगी।