Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद, गणित विषय पर अनेक पुस्तकों के लेखक तथा स्यालीधार इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे की माताजी श्रीमती कमला पांडे का  हल्द्वानी स्थित उनके बड़े पुत्र ललित मोहन पांडे के निवास पर निधन हो गया। उनके निधन से परिवार तथा क्षेत्र में शोक की लहर है।
स्वर्गीय कमला पांडे अपने पीछे तीन पुत्र—भुवन चंद्र पांडे, ललित मोहन पांडे (पूर्व सभासद, अवकाश प्राप्त प्रवक्ता एवं शिक्षक नेता) तथा उमेश चंद्र पांडे—को छोड़ गई हैं। उनकी दो पुत्रियाँ—एडवोकेट नीरू तिवारी एवं किरन जोशी—भी हैं।
स्वर्गीय कमला पांडे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा प्रकाश चंद्र जोशी की ज्येष्ठ बहन थीं। वे बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की उपाध्यक्ष एडवोकेट विभा पांडे की सास तथा वरिष्ठ पत्रकार सुरेश तिवारी की भी सास थीं।
वे वर्तमान में तल्ला जोशी खोला, अल्मोड़ा की निवासी थीं, जबकि उनका मूल निवास माला गांव, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) था।