जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा शहर में लगातार बढ़ते गड्ढों और जर्जर होती सड़कों की समस्या को लेकर कांग्रेसजनों ने आंदोलन का ऐलान किया है। इसी क्रम में दिनांक 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:30 बजे जेल रोड के समीप एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि नगर की सड़कों की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं, बावजूद इसके प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेसजन प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करेंगे और शीघ्र समाधान की मांग उठाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मीडिया से भी अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचकर इस जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से कवर करें, ताकि जनता की आवाज प्रभावी रूप से प्रशासन तक पहुंच सके।
