Sat. May 2nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 01 मई 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन के शीशों पर अवैध काली फिल्म लगी पाई गई। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ही काली फिल्म हटवाई और वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया।
पुलिस ने वाहन चालक को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने और वाहन में अवैध काली फिल्म का प्रयोग न करने की हिदायत दी।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।