Mon. May 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस ने दुकान में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवाहर नगर निवासी अकरम ने 3 मई 2026 को तहरीर देकर बताया कि 30 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्ति ने उनकी परचून की दुकान का शटर खोलकर गल्ले से करीब ₹10,500 नगद, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए। इस पर पुलिस ने एफआईआर संख्या 77/26 धारा 305(A) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल व क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर आरोपी नसरुद्दीन उर्फ नसरू (22 वर्ष) निवासी जवाहर नगर, बनभूलपुरा को 4 मई को गोला पार्किंग क्षेत्र, चिराग अली शाह मजार के पीछे से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹9,500 नगद, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
गिरफ्तारी टीम में शामिल—
उ0नि0 जगबीर सिंह
अपर उ0नि0 भीम कुमार
कांस्टेबल महबूब अली
कांस्टेबल सुनील कुमार
पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।