Mon. May 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

जनपद नैनीताल में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।
इसी क्रम में रामनगर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार किए गए वारंटी की पहचान सुरेन्द्र पाल सिंह (44 वर्ष) पुत्र रेशम सिंह, निवासी थारी पीरुमदारा, रामनगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 797/21 के तहत धारा 435/109 में मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल
▫️उ0नि0 प्रेम बल्लभ जोशी
▫️का0 विक्रम कुमार
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।