Tue. May 5th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नैनीताल जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सड़क पर दौड़ रही एक महिंद्रा थार को पकड़ लिया और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
घटना 4 मई 2026 की है, जब प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम नयाँगांव तिराहे के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की संदिग्ध थार को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन चालक गाड़ी रोककर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जसपाल सिंह उर्फ सोनू (36 वर्ष), निवासी ग्राम बैलपोखरा, कालाढूंगी बताया। जांच के दौरान आरोपी वाहन के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जब वाहन की नंबर प्लेट UK 04 AF 6111 को ई-चालान मशीन से चेक किया गया, तो वाहन किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत पाया गया।
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने अपने एक साथी प्रभजोत की मदद से वाहन की असली नंबर प्लेट (UK 12 F 0005) हटाकर दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट लगा दी थी, ताकि पहचान छुपाई जा सके।
पुलिस ने इस गंभीर धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को धारा 318(4) BNS के तहत गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वाहन को कब्जे में लेकर थाना कालाढूंगी में FIR संख्या 42/2026 दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है।
♂️ कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक राजवीर सिंह नेगी,
अपर उपनिरीक्षक जयपाल सिंह,
कांस्टेबल अमनदीप सिंह,
कांस्टेबल मनोज