जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा आगामी 4 जून को कुमाऊँ की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में प्रस्तावित नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री राहुल गांधी जी के आगमन और विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में आज बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। राहुल गांधी जी के प्रस्तावित दौरे को लेकर पूरे कुमाऊँ क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित कुमाऊँ मंडल के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर से पहुंचे वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय हरीश रावत जी, नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड विधानसभा माननीय यशपाल आर्या जी, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी जी, पूर्व विधायक जागेश्वर माननीय गोविंद सिंह कुंजवाल जी, पूर्व सांसद माननीय प्रदीप टम्टा जी, पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा जी, अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुड्डू भोज, रानीखेत जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक किरौला, कपकोट के पूर्व विधायक ललित फ़र्शवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, गंगोलीहाट के कांग्रेस नेता गुड्डू खजान, द्वाराहाट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिगंबर सिंह बिष्ट, चौखुटिया ब्लॉक अध्यक्ष जीवन नेगी, ताड़ीखेत के पूर्व प्रमुख हीरा रावत, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश आर्या, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी तथा युवा नेता त्रिभुवन जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
बैठक में सभी वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी जी का अल्मोड़ा दौरा कुमाऊँ की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार करेगा। साथ ही कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया।
बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और कांग्रेस समर्थक 4 जून के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि राहुल गांधी जी का अल्मोड़ा आगमन प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश देगा और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम करेगा।
