जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा जनपद में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। शुक्रवार को अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग पर सुंदरपुर से करीब 8 किलोमीटर आगे बागेश्वर की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार हादसे में रामपुर निवासी उमेश पुत्र रमेश तथा 23 वर्षीय चतुर राजी निवासी नेपाल की जान चली गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एनटीडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।
इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।