Mon. Jun 15th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नैनीताल कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच नैनीताल पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक दृष्टिबाधित श्रद्धालु को बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कराए।
जनपद रामपुर के घाटमपुर स्थित सरकारी अस्पताल के निकट निवासी 30 वर्षीय दृष्टिबाधित श्रद्धालु दिनेश श्रीवास्तव (उर्फ टिंकू) कैंची धाम दर्शन के लिए पहुंचे थे। भीड़ और विशेष परिस्थितियों को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उन्हें सहयोग प्रदान किया और सुरक्षित तरीके से मंदिर तक पहुंचाकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कराए।
नैनीताल पुलिस ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है। प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुगमता, सम्मान और सुरक्षित वातावरण में दर्शन का लाभ मिल सके। पुलिस की इस मानवीय पहल की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने सराहना की।