Sun. Jul 5th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

रामनगर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रामनगर दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पूरे कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने रामनगर में ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा, यातायात और वीआईपी प्रोटोकॉल से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा घेरा एवं एक्सेस कंट्रोल सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए यातायात पुलिस और सीपीयू को प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही वीआईपी मूवमेंट से पहले मार्ग में मौजूद सभी संभावित बाधाओं को हटाने और पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान शालीन एवं विनम्र व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
एसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन और मुस्तैदी के साथ वीआईपी ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
ब्रीफिंग में अपर पुलिस अधीक्षक एवं सीओ रामनगर अमित कुमार, सीओ विमल प्रसाद, सीओ (यूटी) अंकित थपलियाल, प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार सहित वीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।