Sun. Jul 5th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नैनीताल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित नैनीताल दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में वीआईपी ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में सख्त एक्सेस कंट्रोल सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने तथा प्रभावी चेकिंग और फ्रिस्किंग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा न रहे, इसके लिए मार्गों को पहले से पूरी तरह व्यवस्थित रखने को कहा गया।
आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए यातायात पुलिस और सीपीयू को सुचारु ट्रैफिक प्लान लागू करने के निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन और विनम्र व्यवहार बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, सीओ विमल प्रसाद, सीओ (यूटी) अंकित थपलियाल, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा, निरीक्षक यातायात भवाली महेश चंद्रा सहित वीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।