Tue. Jul 7th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा नगर के लक्ष्मेश्वर बाईपास स्थित देवभूमि कंस्ट्रक्शन एंड प्रॉपर्टी के नवस्थापित कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने संस्थान के संचालक भूपेंद्र भोज (भुप्पी) और उनकी टीम को नए कार्यालय के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि कंस्ट्रक्शन एंड प्रॉपर्टी जैसे संस्थान बेहतर सेवाएं देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित करेंगे।
उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की सबसे बड़ी पूंजी जनता का विश्वास होता है। इसलिए गुणवत्ता, पारदर्शिता और ग्राहकों के भरोसे को सर्वोच्च प्राथमिकता देना जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान इन मूल्यों के साथ अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा और प्रदेश के आर्थिक विकास में योगदान देगा।
बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि अल्मोड़ा के युवा विभिन्न क्षेत्रों में उद्यमिता की ओर बढ़ रहे हैं, जो जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पलायन रोकने में भी सहायक होगा। उन्होंने संस्थान के संचालक भूपेंद्र भोज (भुप्पी) की मेहनत और उद्यमशील सोच की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण भी किया तथा उपस्थित अतिथियों और शुभचिंतकों से मुलाकात कर सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में संस्थान की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।