Fri. Jul 10th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में देघाट पुलिस ने एनआई एक्ट (परक्राम्य लिखत अधिनियम) के एक फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंट संख्या-70/26 (एनआई एक्ट) से संबंधित फरार वारंटी शिवेन्द्र सिंह पुत्र भवान सिंह, निवासी नगर गांव, देघाट को स्याल्दे क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत फरार वारंटियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद, हेड कांस्टेबल मनोज पांडे और कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार शामिल रहे।