Wed. Jul 15th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9.98 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान कालाढूंगी रोड पर जनता बैंड व ढोल दुकान के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 9.98 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान परवेज अहमद (40 वर्ष) पुत्र जमील अहमद, निवासी नई बस्ती, निकट गोपाल मंदिर, वार्ड नंबर 20, थाना वनभूलपुरा, नैनीताल के रूप में हुई है।
इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 234/2026 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीत राठौर, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल गिरीश चंद्र शामिल रहे