जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।

आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल
16 JULY 2026 Aaj Ka Panchan JULY 16, 2026
आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़ |आज है कर्क संक्रांति and पूरी जगन्नाथ रथ यात्रा|
आज द्वितीया तिथि 08:53 AM तक उपरांत तृतीया | नक्षत्र आश्लेषा 07:52 PM तक उपरांत मघा | सिद्धि योग 01:21 AM तक, उसके बाद व्यातीपात योग | करण कौलव 08:53 AM तक, बाद तैतिल 07:36 PM तक, बाद गर | आज राहु काल का समय 02:12 PM – 03:52 PM है | आज 07:52 PM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा |
जानिए 12 राशियों में कैसा रहेगा आपका आज
मेष राशि (Aries Horoscope) आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बन रहे हैं। किसी बड़े निवेश में पार्टनर बन सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
वृष राशि (Taurus Horoscope) आज का दिन मनमाफिक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी सहयोगी से आर्थिक सहायता मिल सकती है। लंबे समय से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आज का दिन कुछ परेशानियां दे सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और खान-पान पर नियंत्रण रखें। छोटी बातों को नजरअंदाज करें, अन्यथा विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज किसी नजदीकी व्यक्ति से जुड़ी घटना मन को अशांत कर सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। व्यापार में आर्थिक सुधार के संकेत हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। निवेश सोच-समझकर करें। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे कार्यों में गति आएगी। वाहन खरीदने के योग हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) आज का दिन मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन कार्यभार अधिक रहने से मानसिक थकान महसूस हो सकती है। उदासी रह सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद सामने आ सकता है।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आज व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। पुराने लोन के कारण आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। व्यर्थ के विवादों से बचें और वाणी पर संयम रखें। प्रॉपर्टी के मामलों में सावधानी रखें। अधिक विश्वास नुकसान दे सकता है।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। नई पार्टनरशिप से लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्य सफल होंगे। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। आर्थिक सहायता मांगनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी से मतभेद और पारिवारिक कलह के योग हैं।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आवश्यक कार्य पूरे होंगे। प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके व्यवहार से विरोधी भी प्रभावित होंगे। पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन विशेष ऑफर या अवसर से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वाहन खरीदने के योग हैं।
आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164