Mon. Aug 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

दशवर्ष सहस्त्रं तु निराहारो दशाननः ।
पूर्ण वर्षसहस्त्रे तु शिरश्चाग्नौ जुहाव सः ।।
एवं वर्ष सहस्त्राणी नव तस्याति चक्रभुः ।
शिरांसि नवचाप्यस्य प्रविष्टानि हुताशनम् ।।
अथ वर्ष सहस्त्रे तु दशमे दशमं शिरः ।
छेत्तु कामे दशग्रीवे प्राप्तस्तत्र पितामहः ।।


आचार्य मुकेश जोशी (शास्त्री) के अनुसार आप का आज का राशिफल

2 AUGUST 2026 Aaj Ka Panchan AUGUST 2, 2026

श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्थी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़ |आज है संकष्टी गणेश चतुर्थी|

आज चतुर्थी तिथि 11:15 PM तक उपरांत पंचमी | नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 09:37 PM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा | अतिगण्ड योग 10:29 PM तक, उसके बाद सुकर्मा योग | करण बव 11:15 AM तक, बाद बालव 11:15 PM तक, बाद कौलव | आज राहु काल का समय 05:26 PM – 07:04 PM है | आज 03:26 PM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा |


जानिए 12 राशियों में कैसा रहेगा आपका आज

मेष राशि (Aries Horoscope) आज आप अधिकार जताने के मूड में हैं ǀ आप सबसे आगे रहकर अपना अधिकार जताना चाहते हैं ǀ इस बारे में सावधान रहें कि आपको अभिमानी न समझा जाए ǀ आप न चाहते हुए भी किसी को परेशान कर सकते हैं ǀ अगर आपको लगता भी है कि आप सब जानते हैं और सबसे बेहतर कर सकते हैं तब भी कार्य में औरों का सहयोग लेने की कोशिश करें ǀ

वृष राशि (Taurus Horoscope) सामान्यत आप काफी स्पष्ट सोच रखते हैं ,लेकिन आज आप अपनी निजी समस्याओं और अपनी असुरक्षाओं से घिरे होने के कारण स्पष्ट नही सोच पायेंगे ǀइसलिए आज का दिन किसी नए काम को हाथ में लेने या नयी साझेदारी के लिए उपयुक्त नही है ǀआपके आज के फैसले गलत हो सकते हैं ǀइसीलिए भविष्य के कार्यक्रमों की योजना आज बनाना सही नही है ǀ आज आराम करें ǀ

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) आपको दोस्तों का प्यार पाने के लिए थोडा नम्र बनना पड़ेगा ǀ आप यह नही जानते लेकिन आपको घमंडी समझा जाता है इसीलिए यह सबसे अच्छा समय है कि आप दूसरों की आलोचना करने के स्थान पर अपनी भूतकाल की गतिविधियों का विश्लेष्ण करें ǀयह आपके लिए अपने अंतर्मन में झाँकने का बहुत अच्छा समय है और आपको इसका उपयोग अपनी कमियां दूर करने के लिए इसका उपयोग जरुर करना चाहिए ǀ

कर्क राशि (Cancer Horoscope )  आपका कोई करीबी शायद आपके कारण भावनात्मक उथल-पुथल के दायरे में है ǀआप एकदम से निष्कर्ष पर पहुच जाते हैं और इस बार भी आपने सही से समझे बिना ही इस व्यक्ति पर वफादार न होने का आरोप लगा दिया है ǀआपके लिए अच्छा यही होगा कि आप पहले शांति से बैठकर सही समय तक का इन्तजार करें और अच्छे से सोच लें ǀ

सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा ǀ किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा ǀ आज अपनी किसी एक या अधिक दोस्तों की परेशानी में मदद भी करने वाले हैं ǀदूसरी ओर,एक दोस्त आपके ऊपर अपना गुस्सा भी निकल सकता है लेकिन बुरा ना मानें ǀउस दोस्त की अपनी कुछ परेशानियां चल रही अहिं और इसीलिए वह ऐसे व्यवहार कर रहा है ǀ

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) यह तो आप देख ही चुके की आकस्मिक प्रवृति पर आधारित फैसले कई बार सही साबित नही हुए हैं,इसीलिए यह जरूरी है कि आप अपने फैसले तर्क की कसौटी पर कसकर ही करें ǀ ऐसा करना और भी जरूरी है क्योंकि कोई ऐसा है जो आपका करीबी होते हुए भी आपके खिलाफ साजिश कर रहा है ǀअगर एक बार आप सोच समझकर कोई फैसला ले लें तो उसे कार्यान्वित करने में हिचकिचाएं नही ǀ

तुला राशि ( Libra Horoscope ) अपने सब विचारों को एक साथ रखकर सोचें,इससे जो निष्कर्ष निकलेगा ,उससे आपको स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी ǀ अपने आप को उन चीजों में ना फंसने दें जिनमे आप विश्वास नही रखते ǀ इन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाएँ ǀइधर –उधर की हांकना आपकी आदत नही है ,लेकिन कई बार आपको ना चाहते हुए भी यह करना पड़ता है ǀ

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आज सावधान रहें ǀआपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजनाये बनाकर आपको नुक्सान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप आसानी से उनपर जीत हासिल कर पायेंगे,मजेदार तो यह है कि खुद उन्हें भी आपकी उपलब्धि के लिए आपकी तारीफ करनी होगी ǀ इस गंभीर स्थिति को थोडा हल्का-फुल्का बनाने के लिए दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं ǀ

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope )   आज आपके लिए गंभीरता से मेहनत करने का दिन है ǀ आप काफी लम्बे समय से लटक रहा एक काम संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे ǀइससे आपके अफसर प्रभावित होंगे ǀ आज आप पर किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की भी नजर पड़ेगी और इस बात का आपके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा ǀ

मकर राशि ( Capricorn Horoscope )  अगर किसी के साथ इन दिनों आपके सम्बन्ध सही नही हैं तो आज उनसे इस बारे में बात कर सकते हैं ǀ उनकी भी बात ध्यानपूर्वक सुनें ǀ सामने वाले को ना तो इतनी छूट दें की आपको रोंदकर आगे बढ़ जाए,ना ही बहुत रुखा व्यवहार करना ठीक होगा ǀ ऑफिस में आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात सम्भव है,सतर्क और सक्रिय रहें ǀ

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope )   आपके दिमाग में आज कोई अद्भुत विचार आएगा और आपको इसे हाथोहाथ केवल इसीलिए रद्द नही क्र देना चाहिए क्योंकि आपको इसका हो पाना मुश्किल लग रहा है ǀ आज बड़ा सोचने और ऊँचाइयों को छूने का दिन है ǀ ऐसा करने के लिए आपको बाधाओं की सूची बनाकर अच्छी योजना बनानी अहि और आप पायेंगे कि परेशानियों से खुद-ब-खुद समाधान नजर आने लगेंगे ǀ

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज कर्म में आपका विश्वास और पक्का हो जाएगा ǀआप यह मान लेंगे कि कर्म का फल अवश्य मिलता है ǀ आप दूसरों की तकलीफ समझते हैं ǀआप सबसे आगे चलते हुए अपने व्यक्तित्व की उदारता की भी नोट करेंगे ǀ कोई आपसे मदद मांगेगा ǀप्रियजनों के साथ छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं ǀ

आचार्य:-मुकेश जोशी (शास्त्री)
फोंन नम्बर:-9410918164