Wed. Aug 19th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और ₹1,320 की नकदी बरामद की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में सट्टा-जुआ एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 18 अगस्त को गोला बाईपास रोड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार मौके से अखलाक हुसैन (42) पुत्र अल्ताफ हुसैन, निवासी वार्ड नंबर 18, लाइन नंबर 17, लाल मस्जिद के पास, बनभूलपुरा को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा गया।
बरामदगी के आधार पर कोतवाली बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 136/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम में कांस्टेबल शिवम कुमार और कांस्टेबल यासीन शामिल रहे।