Wed. Sep 16th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी,  नशा मुक्ति अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए काठगोदाम क्षेत्र में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। काठगोदाम पुलिस और STF कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम ने वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर के पास चेकिंग के दौरान दोनों को पकड़ा। उनके कब्जे से कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में 15 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मनोज चंद्र, निवासी बामन चापड़, तहसील पाटी, जनपद चंपावत के कब्जे से 609 ग्राम चरस तथा संजय चंद्र, निवासी अनरिया, तहसील पाटी, जनपद चंपावत के कब्जे से 546 ग्राम चरस बरामद की गई। दोनों के पास से बरामद चरस की कुल मात्रा 1.155 किलोग्राम बताई गई है।
पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402 को भी कब्जे में लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0 116/26, धारा 08/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल प्रताप गड़िया, STF कुमाऊं रेंज के उपनिरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक प्रकाश भगत और हेड कांस्टेबल मोहित वर्मा शामिल रहे।