Thu. Sep 17th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, ‘शक्ति’ के पूर्व संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. कैलाश पाण्डेय की धर्मपत्नी ममता पाण्डेय के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। 78 वर्षीय ममता पाण्डेय का गत दिवस हल्द्वानी में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अपनी पुत्री निधि जोशी के साथ हल्द्वानी में रह रही थीं।

उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया, जहां उनके पुत्र निखिल पाण्डेय ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारिता जगत एवं परिचितों में शोक व्याप्त हो गया।
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने ममता पाण्डेय के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि ममता पाण्डेय का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।
शोक व्यक्त करने वालों में यूनियन के प्रदेश पार्षद दयाकृष्ण काण्डपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपेश उप्रेती, जिलाध्यक्ष जगजीवन बिष्ट, महासचिव दयानन्द कठैत, दिनेश भट्ट, कमलेश कनवाल, रमेश जोशी, दीपक बिष्ट, संजय नयाल, मुकेश सक्टा, कमल पन्त, ललित भट्ट, अनिल सनवाल, एम.डी. खान, संजय अग्रवाल, डॉ. निर्मल जोशी, शिवेन्द्र गोस्वामी सहित अनेक पत्रकार एवं यूनियन सदस्य शामिल रहे।