Sun. Aug 9th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

जनतानामा न्यूज़ नैनीताल: शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले 241 चालको के विरुद्ध कार्यवाही कर जुर्माना जमा कराया ।


एसएसपी नैनीताल द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश

      
प्रहलाद नारायण मीणा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी/ यातायात प्रभारियों को जनपद में प्रभावी यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु (शराब पीकर वाहन चलाना, ओवरलोडिंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट,ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग व नाबालिग द्वारा वाहन चलाने आदि) मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करते हुए  सम्बन्धित वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। 

241 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही

      इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 241 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर 09 वाहन सीज, 10 चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए 1,18,500 रुपये का संयोजन जमा* करवाया गया।
     दिनांक – 11.12.2023 को काठगोदाम चौकी प्रभारी फिरोज आलम द्वारा मय पुलिस टीम चैकिंग के दौरान नरीमन चौराहे के पास 02 वाहन चालकों के विरुद्ध नशे में वाहन चलाने व रैश ड्राइविंग करने पर कार्यवाही की गई है।

शराब के नशे में कर रहा था रैश ड्राइविंग

1- अक्षय वर्मा पुत्र निवासी मल्ला रामगढ़ थाना भवाली नैनीताल वाहन संख्या- UK07BZ 3174
रानीबाग से काठगोदाम को जा रहा था शराब के नशे में रैश ड्राइविंग कर रहा था जिससे जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही थी रोक कर नरीमन चौराहे के पास चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
2- राजेन्द्र सिंह निवासी बिठौरिया, मुखानी नैनीताल कार संख्या- UK04W 0354 हल्द्वानी से काठगोदाम की तरफ जा रहा था वॉल्कवे मॉल के पास चैकिंग के दौरान नशे में वाहन चलाते पाया गया जिसे गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

पुलिस टीम

1-फ़िरोज़ आलम चौकी प्रभारी काठगोदाम
2-अ0उ0नि0 अरविंद सिंह
3-हे0कानि0 हरबंस सिंह
4-कानि0 कारज सिंह

You missed