जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा -11-जनवरी आज यहां राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर भेटा डांगी, ब्रह्मटाना गांवों में पेयजल टैंक बनाये जाने की मांग की। पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत भेटा मड़िया के लिए जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत बालेश्वर पंपिंग योजना बनाई जा रही है। योजना में केवल एक स्टाक टैंक भेटा बड़िया में बनाया जा रहा है जिससे तीन गांवों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकती भेटा डागी और ब्रह्मटाना गांवों में पूर्व मे स्वजल योजना से बने टैंक जीर्ण क्षीण हो चुके हैं जो कभी भी ध्वस्त हो सकते हैं ।इसलिए इनका उपयोग नहीं किया जा सकता इसलिए योजना के सर्व के समय तीनों गांवों में अलग अलग टैंक बनाने जाने का आश्वासन दिया गया था किन्तु अब एक ही टैंक बनाया जा रहा है पत्र में भेटा मड़िया,भेटा डांगी, ब्रह्मटाना तीनों गांवों के लिए अलग अलग स्टाक टैंक बनाये जाने की मांग की गयी है। पत्र में ब्रहम नन्द डालाकोटी सदस्य जिला पंचायत शिवराज बनौला बसंत जोशी के हस्ताक्षर हैं।
