जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी उत्तराखण्ड
देहरादून उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा का तय कार्यक्रम

यह परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरु होंगी और 16 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा केंद्रों के आस पास धारा 144 लागू रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में 2 लाख 10 हजार 354 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाई स्कूल में कुल 116178 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है। जिनमे 57344 युवक तथा 58834 युवतियां शामिल है। जिनमें से 114328 परीक्षार्थी संस्थागत एवं 1850 परीक्षार्थी व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में सम्मिलित होंगे कक्षा 10 की द्वितीय परीक्षा फल सुधार परीक्षा में 645 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके अलावा 12 वीं की परीक्षा में 94470 परिक्षार्थी परीक्षा दे रहे है। जिनमे (45427 युवक तथा 49043 युवतियां शामिल है। जिनमें 90474 परीक्षार्थी संस्थागत एवं 3996 परीक्षार्थी व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में सम्मिलित होंगे। कक्षा 12 वीं की द्वितीय परीक्षा फल सुधार परीक्षा में 442 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।