Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव हेतु NAINITAL POLICE  का सघन वाहन चैकिंग अभियान लगातार है जारी


लालकुआं पुलिस व SST टीम ने किया वाहन चैकिंग के दौरान 95,500 रुपये किये बरामद

       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है।
        आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है।
 
      इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन,  संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में  डी0सी0फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बके नेतृत्व में थाना लालकुआं क्षेत्रान्तर्गत सुभाषनगर बैरियर पर  SST टीम व थाना पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन संख्या DL3CCM 6036 वाहन स्वामी निरंजन कुमार सिन्हा पुत्र अनिल कुमार निवासी दिल्ली के कब्जे से कुल 95,500/- रुपये बरामद किये गए।
       वाहन स्वामी निरंजन कुमार सिन्हा से उक्त धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाया। उक्त धनराशि जमा कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 दीपक बिष्ट
2-का0 खीम सिंह
3-का0 प्रहलाद सिंह
SST टीम-
1-  देवेंद्र प्रसाद प्रभारी SST टीम
2- हे0का0 त्रिलोक सिंह रौतेला
3- हो0गा0 बृजेश कुमार
4- फारेस्ट गार्ड सुरेश
5- फारेस्ट गार्ड गीता

You missed