Sat. Mar 7th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा विगत वर्षो की भाती इस वर्ष भी भारत रत्न डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती बेहद हर्षोलास के साथ मनाई जाएगी।आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश टम्टा ने बताया की कार्यक्रम प्रातः 10 बजे चौहान पाटा में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद झांकी और रैली के साथ रैमसे इंटर कॉलेज के प्रांगण में पहुंचेगी।उसके बाद बच्चो की चित्रकला प्रतियोगिता और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई जाएगी और सम्पूर्ण कार्यक्रम रैमसे इंटर कॉलेज में ही आयोजित होंगे। आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है।