Wed. Jun 24th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत  अशोक कुमार धनकड़ के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस टीम व एसएसटी टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान कोतवाली रानीखेत क्षेत्रान्तर्गत घिंघारीखाल में ऑल्टो कार संख्या- UK01- TA-4310 को रोक कर चैंक किया गया तो वाहन चालक मनोज सिंह नेगी उम्र- 34 वर्ष पुत्र चन्दन सिंह नेगी निवासी ग्राम जेठा पंत कोटली के कब्जे से 06 पेटियों में कुल 67 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।


जिसके वाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।