Tue. Mar 10th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम दिवंगत अंकिता भण्डारी के नाम पर रखे जाने का निर्णय लिया गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बेटी अंकिता के परिजनों के साथ खड़ी है और प्रदेश की हर बेटी का सम्मान और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु संकल्पबद्ध है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बड़ा फैसला लेते हुए राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम दिवंगत अंकिता भण्डारी के नाम पर रखे जाने का निर्णय लिया गया है।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार अंकिता भंडारी के परिजनों के साथ हमेशा खड़ी है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर बेटी का सम्मान और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

18 सितम्बर को निकलना है केंडिल मार्च

आपकों बता दें 18 सितंबर को दिवंगत अंकिता भंडारी को 1 साल पूरा होने वाला है, जिसको लेकर 18 तारीख को जगह-जगह अंकिता भंडारी को देखते हुए कैंडल मार्च निकाला जाना है।

सरकार को कहीं ना कहीं डर सताने लगा है कि लोग आक्रोश में आकर कुछ कर न बैठे। लेकिन इससे पहले ही सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अंकित भंडारी के नाम पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) रखे जाने का निर्णय ले लिया है, आगामी 18 तारीख को होने वाली जगह-जगह कैंडल मार्च को शांत करने के लिए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।