Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

टिहरी। टिहरी के भद्रकाली के पास 35 यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलट गई। इस हादसे में घायल यात्रियों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक आज 13 अप्रैल को एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि भद्रकाली से टिहरी रोड की तरफ एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई है। सूचना मिलते ही पोस्ट ढालवाला से इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
बस यूके 07/पीसी 0430 ऋषिकेश से लम्बगांव, टिहरी की ओर जा रही थी जिसमें 35 लोग सवार थे।


एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों, एमरजेंसी चिकित्सा सेवा व स्थानीय पुलिस के साथ बचाव अभियान चलाते हुए 02 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल एम्स अस्पताल ऋषिकेश पहुँचाया गया। अन्य सामान्य घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देकर प्रथमिक चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया।