Sun. Aug 9th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड़

ओबीसी वर्ग की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाए:राकेश गिरी


हरिद्वार कनखल मंडल में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ओबीसी वर्ग के लिए जो योजनाएं लाई है, उसे घर-घर तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता करें। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप ने कहा कि मंडल स्तर पर मोर्चा को मजबूत करने का काम करना होगा। मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने पदाधिकारी का स्वागत किया। मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सर्वेश प्रजापति ने बूथ स्तर तक कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान नगर निगम में उपनेता सुनील अग्रवाल गुड्डू, पार्षद नितिन माना, प्रशांत सैनी, महामंत्री अनिमेष, मनीष गुप्ता, महामंत्री विपिन कुमार, अजय राजपूत, सुरेश शर्मा, धीर सिंह, लक्ष्मण कटारिया, राजकुमार शर्मा, अजय, आशीष चौधरी, विपिन चौधरी, आदित्य गिरी, नाथीराम सैनी, राकेश कश्यप, छवि पंत, गौरव, पवन दीप, संजय सिंघानिया, शिवा लोधी आदि मौजूद रहे।

You missed