Mon. Aug 10th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा यहां पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही की आज सुबह गोली लगने से मौत की दुःखद खबर सामने आ रही है। सिपाही की मौत के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। गोली लगने के पश्चात् सुबह आनन फानन में सिपाही को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।


सूत्रों की जानकारी अनुसार मृतक सिपाही घटना के समय ड्यूटी पर तैनात था। सिपाही की मौत के असल कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुँच कर मामले की जांच के आदेश दिए।