Fri. Aug 14th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ाःउत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, अल्मोड़ा की ओर प्रातः 07:00 बजे क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं सहित ओपन पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


दौड़ का शुभारंभ जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का विकास करती हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र के साथ उपजिलाधिकारी संजय कुमार, तहसीलदार अधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में 100 से 150 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न वर्गों में विजेताओं को मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।

You missed