जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा रामशिला वार्ड की मछली गली स्थित विद्या स्टेशनरी के निकट लंबे समय से आधा कटा हुआ विद्युत पोल स्थानीय लोगों के लिए दुर्घटना का कारण बना हुआ था। पोल कभी भी गिर सकता था, जिससे जनहानि की आशंका बनी हुई थी।


स्थानीय लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए रामशिला वार्ड के पार्षद नवीन चंद्र आर्य ने इस संबंध में विद्युत विभाग से लगातार संपर्क कर पोल को हटाने की मांग की। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप शुक्रवार (3 जुलाई) को विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जर्जर पोल को सुरक्षित तरीके से हटा दिया।
पोल हटने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। पार्षद नवीन चंद्र आर्य ने त्वरित कार्रवाई के लिए विद्युत विभाग एवं मौके पर कार्य करने वाले कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में समयबद्ध कार्रवाई बेहद आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी लगातार प्रयासरत रहने का भरोसा दिलाया।