Tue. May 26th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखंड

अल्मोड़ा-आज जिला व्यापार मंडल के नेतृत्व में पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक सुरेंद्र सिंह गरबियाल को उनके सेवा भाव को देखते हुए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि जिस सेवाभाव से वो बीमार पशुओं का इलाज करके उनकी जान बचा रहे है यह तारीफ़ योग्य है।


आवारा पशु का इलाज करते डॉ गर्बियाल साथ में सामाजिक कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के द्वारा जब भी बीमार पशुओं के सम्बन्ध में चिकित्सक डॉक्टर गर्बियाल को सूचना दी जाती है वे अविलम्ब पहुंच कर उन पशुओं का ईलाज करते हैं।डाक्टर गर्बियाल को सम्मानित करने वालों में जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी,सभासद अमित साह मोनू ,अजय वर्मा,वैभव पांडेय,रोहित भोज,कमल तिवारी, आदि शामिल रहे।