Sun. Feb 8th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा यहां जाखनदेवी मोटर मार्ग जो कि लगभग 2 महीने से सीवर लाइन डालने के चलते खराब चल रहा था, जिसमे की एक व्यक्ति की जान चली गयी थी उस समय सभी राजनीतिक दल या संगठन  चुप्पी साधे रहे,  इससे पूर्व इक्का दुक्का गाहे बगाहे खाना पूर्ति को बयान देखने को मिलते थे पर पिछले 2-3 दिनों से तो जैसे इनका जमघट ही लगने लगा था और अब काम जब काम दुबारा शुरू हुआ है तो सभी उस काम का श्रेय लेने आगे आने लगे है। इस श्रेय लेने की खिंचा तानी में अल्मोड़ा की जनता पिस रही है , एकाएक ही सभी दलों और संगठनों का सक्रिय होना और  दूसरी ओर काम शुरू होना आम जनमानस के मन मे सवाल खड़े कर रहा है और लोग आपस मे बाते कर रहे है  कि कही इन राजनीतिक दलों संगठनों और अधिकारियों के बीच साठगांठ है , अगर इन दलों और संगठनो को अल्मोड़ा की जनता की चिंता है, लोगो के आवाज उठाने से कार्य हो सकते है  तो ये सभी वर्षों से खराब रानीधारा मोटर मार्ग जिसके सुधारीकरण कार्य के शिलान्यास  का श्रेय तत्कालीन विधायक 2022 चुनाव से पूर्व ले चुके है। लेकिन कार्य अब तक आरम्भ हो पाया । और रानीधारा रोड पर सबकी चुप्पी  विभाग की असवेदनशीलता और राजनीतिक दलों, संगठनों की उदासीनता को दर्शाती हैं।