Fri. Aug 14th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल नैनीताल द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारी/एसओजी को सघन चेकिंग अभियान चलाकर नशे के तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
 


इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

चैकिग के दौरान अभियुक्त सुदीप कुमार पुत्र राधे श्याम निवासी 16 क्वार्टर टनकपुर रोड राजपुरा हल्द्वानी  जनपद नैनीताल उम्र 27 वर्ष को 10.08 ग्राम स्मैक साथ सीवर ट्रीटमेंट प्लांट रोड मेन रोड से करीब 250 मीटर थाना वनभूलपुग नैनीताल से गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर – 257/2025 धारा 8/21 NDPS पंजीकृत किया गया है। अभि० का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

पुलिस टीम

1-उ0नि0 जगवीर सिंह
2- का0 मोहम्मद यासीन
3- का0 लक्ष्मण राम

You missed