Sun. Aug 9th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा – उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट के प्रथम बार अल्मोड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्किट हॉउस अल्मोड़ा में बिष्ट का भव्य स्वागत किया। बिष्ट ने कहा की वो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करे है की उन्होंने उन्हें उनपर जो विश्वाश जाहिर किया है वो उसपर खरे उतरेंगे। बिष्ट ने बताया की जो प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना पहाड़ की लाइफ लाइन योजना है। हमारे दवारा जो छोटे गांव है उनको भी सड़क से जोड़ने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। हमें पूर्ण विश्वास है की भारत सरकार वो अनुमति हमें जल्द प्रदान करेगी। बिष्ट ने कहा विकास एक सतत प्रक्रिया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में निश्चित रूप से विकास हुआ है। पोर्टल एसोसिएसन द्वारा पूछे जाने पर की भाजपा कार्यालय वाले क्षेत्र की सड़क लगभग डेढ़ साल से उसके दुर्दशा हुई है जो नहीं बन पा रही है क्या यही विकाश है पर बिष्ट ने कहा की मुख्यमंत्री धामी ने कहा है की हर गड्ढा मुक्त सड़को को बनाएगे। और सभी के लिए मुख्यमंत्री धामी ने पैसा अवमुक्त कर दिया है। अगले 6 माह में सभी सड़के चमचमाती नजर आएगी। बिष्ट ने कहा की इस सरकार में अधिकारियों पर पूरी लगाम है। पूरा प्रयास रहता है की अधिकारी आम जनता की बात सुने। मुख्यमंत्री खुद इसके निगरानी करते है। अल्मोड़ा के सर्किट हॉउस में जहाँ सभी गणमान्य व्यक्तियों का आवागमन रहता है उसके जाले तक कई सालों से नहीं निकले है। और तो और सर्किट हॉउस में लगा गेट भी अपने को सही करने की पुकार लगा रहा है। वहां लगे सांस्कृतिक पोस्टरों का भी रंग उड़ने लग गया है। सर्किट हॉउस की हो रही दुर्दशा के विषय में पूछे जाने पर बिष्ट ने कहा की अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से बात करके जल्द किसको सही किया जाएगा।
स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, कैलाश गुरुरानी, विनीत बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, रेखा आर्य, हरीश कनवाल, हिमांक शर्मा, प्रकाश बिष्ट, अजय वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद है।


You missed