Fri. Jul 31st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गश्त और सघन चेकिंग के दौरान एक युवक को 17 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा के नेतृत्व में थाना चोरगलिया पुलिस ने 30 जुलाई 2026 को पतारसी-सुरागरसी के दौरान रेशम सिंह (42 वर्ष) पुत्र दलीप सिंह, निवासी ग्राम धौराडाम नजीमाबाद, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 50 पाउच (करीब 17 लीटर) अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 34/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल मलखान सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह और कांस्टेबल चन्दन सिंह शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।