Tue. Jul 21st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च को लेकर सोमवार को पूरे दिन तनाव का माहौल बना रहा। जंतर-मंतर से संसद तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। दिल्ली पुलिस ने कई इलाकों में बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिए, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ने की कोशिश करते रहे।
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस दौरान कई जगह प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखने को मिली।
इसी बीच आंदोलन को लेकर सियासी हलचल भी तेज हो गई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने CJP के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाया। इसके बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना अनशन समाप्त करने का ऐलान किया, जिससे विवाद के समाधान की उम्मीद बढ़ी है।
उधर, संसद के मॉनसून सत्र का पहला दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्ष के विरोध के चलते दोनों सदनों में शोर-शराबा देखने को मिला। इसी दौरान संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच अहम बैठक भी हुई, जिसमें मौजूदा राजनीतिक हालात और आगे की रणनीति पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई।


You missed