Sun. Aug 9th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा विष्ट के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने की।
बैठक में पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।


इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में  अशोक कुमार पाण्डे, हरीश भण्ड़ारी गोपेश उप्रेती, अमित उप्रेती, उदय किरौला, सोनू सिजवाली, दयाकृष्ण काण्डपाल सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

You missed