Thu. Jan 22nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा 2दिसंबर आज यहां राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग के मंत्री सतपाल महाराज को पत्र लिखकर डूंगरी – कुंजबरगल मोटर मार्ग को शीघ्र स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ करने की मांग की। पत्र में कहा गया है कि उक्त मोटर मार्ग की सैद्धांतिक स्वीकृति 3-4वर्ष पूर्व मिल गयी थी किन्तु वन विभाग के नोडल अधिकारी की विधिवत स्वीकृत में काफी समय लग रहा है जबकि जनपद स्तर पर वन विभाग और लोक निर्माण विभाग द्वारा सभी औपचारिकताओं पूर्ण कर दिया है कार्य प्रारंभ करने हेतु विधिवत स्वीकृति की प्रत्याशा है इसलिए मुख्यमंत्री एवं मंत्री जी से मोटर मार्ग की स्वीकृति हेतु प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग करते हुए कहा गया है कि आजादी के 75वर्ष बाद भी एक पूरी ग्राम पंचायत सड़क से बंचित है । शासन/प्रशासन स्तर पर लगातार पत्राचार कर रहे ग्रामीण सरकार और विभाग की धीमी कार्यप्रणाली से निराश एवं आक्रोशित हैं । पत्र में ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, शिवराज बनौला, पूर्व प्रधान तथा राज्य आंदोलनकारी दौलत सिंह बगड्वाल के हस्ताक्षर हैं।