Mon. Dec 15th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की गंभीर घटना के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय के निर्देश एवं आईजी कुमाऊँ के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टीसी द्वारा संपूर्ण जनपद में रेड अलर्ट घोषित कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।


    
एसपी हल्द्वानी  मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी व सभी क्षेत्राधिकारी सहित अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जिनमें पुलिस, फायर यूनिट, अभिसूचना तंत्र, बीडीएस स्क्वाड, बम डिस्पोजल टीम व पुलिस फोर्स शामिल हैं।
     
सभी टीमें अपने अपने थाना क्षेत्रों में विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखकर सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं।

  
जनपद के बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, टूरिस्ट प्लेस, सार्वजनिक स्थलों, शॉपिंग मॉल, सिनेमाघरों तथा सभी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क नज़र रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

  
नैनीताल पुलिस जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत 112 पर दें तथा सहयोग कर सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनें।