जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा मंगलवार 21/04/2026 को पोस्ट ऑफिस से होने वाली गैस वितरण की सूची जारी कर दी गई है।



संबंधित अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं का नाम सूची में शामिल नहीं होगा, उन्हें गैस सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।


केवल सूची में दर्ज उपभोक्ताओं को ही वितरण केंद्र पर आने की अनुमति होगी।


अधिकारियों ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए रात से लाइन लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिन उपभोक्ताओं का नाम सूची में है, सभी को निर्धारित समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की भी अपील की है।