Thu. Jul 9th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नैनीताल उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और भारत मौसम विज्ञान विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। नैनीताल जिलें में 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 9 जुलाई को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। नैनीताल जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने कई स्थानों पर गर्जन-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और अत्यधिक तीव्र बारिश की भी आशंका जताई है।
संभावित प्राकृतिक आपदाओं, भूस्खलन, जलभराव और मार्ग बाधित होने जैसी परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन यह निर्णय लिया है। प्रशासन ने आम जनता से भी मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।