Thu. Jun 18th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नैनीताल जनपद नैनीताल में तैनात उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार एवं मोहम्मद यूनुस को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किए जाने के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन नैनीताल में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।



इस अवसर पर एसएसपी ने दोनों अधिकारियों की अनुशासित, समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वे निरीक्षक के रूप में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
पीपिंग सेरेमनी में एसपी संचार रेवाधर मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह के अंत में नैनीताल पुलिस परिवार ने दोनों नवपदोन्नत निरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।